उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड रेहरा बाजार अन्तर्गत थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र के तालाबों में जल संकट गहराता जा रहा हैं। ग्राम पंचायत गूमा फात मा जोत,पतकर पुर, कथरहा एवजपुर, नथई पुर कानून गो,देवरिया इनायत, दतलुपुर आदि ग्राम पंचायतों के आदर्श पोखरे/अमृत सरोवर, अन्य तालाब व क्षेत्र की नहरें सूखने से पशु और पक्षी प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकने को लगी हैं। मिश्री लाल यादव, नसीबुल्लाह , राम लौटन वर्मा, हरीश कुमार आदि लोगों ने बताया कि पशुओं को पानी की कमी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशु पक्षी पानी की तलाश में दूर-दूर तक भटकते रहते हैं,प्यास बुझाने के लिए जंगली जानवर नील गाय व छुटटा जानवर आबादी के बीच में विचरण कर रहे हैपक्षियों की स्थिति भी चिंता जनक बनी हुई है। पानी की कमी के कारण पक्षी अपनी प्यास बुझाने के लिए घरों के आस पास और अन्य स्थानों पर पानी की तलाश में आ रहे हैं।
मनीष कुमार शुक्ला, राजन तिवारी,व अन्नू ने बताया कि जल संकट के कारण पशुओं और पक्षियों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड रहा है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल संकट को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने और तालाबों, पोखरों और नहरों में पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्राम पंचायत सचिव सर्वेश कुमार ने बताया कि जल्द ताला बों में पानी भरवाया जाएगा।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने