उतरौला बलरामपुर - सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैंडास बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय प्रताप सिंह, डॉक्टर नूरी खान,डाक्टर दीपक कुमार, वाड़ ब्वाय अश्वनी कुमार शशि कुमार पाण्डेय एल एच वी और त्रिलोकी नाथ यादव बी सी पी एम अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का वेतन रोकने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैंडास बुजुर्ग के डॉक्टर शोएब अहमद को निर्देशित किया। कि भ्रमण के दौरान ओ पी डी में आए रोगियों को उप लब्ध कराई गई सेवाओं, हीट रिलेटेड इलनेस वार्ड की तैया रियों का जायजा लिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सभी सेवाओं , को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/ दस्तक अभियान, हीट रिलेटेड इलनेस वार्ड में समस्त औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सी एम ओ ने उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया,कि निरीक्षण के दौरान ओ पी डी में कुल 62मरीजों का उपचार किया गया। निरीक्षण के समय सामु दायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैंडास बुजुर्ग के स्टाफ आदि लोग उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know