युवा भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव की अचानक हृदयगति रुकने मृत्यु हो गई। 
बलरामपुर नगर के टेढ़ी बाजार निवासी पंकज श्रीवास्तव की कल रात अचानक तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग चिकित्सक के पास लेकर गये जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
पंकज श्रीवास्तव की माँ श्रीमती स्व. विद्यावती श्रीवास्तव पूर्व नगर पालिका सभासद रह चुकी थी। पंकज श्रीवास्तव की मृत्यु की खबर से लोग स्तब्ध रह गये। इनकी मृत्यु से सभी तरफ शोक की लहर दौड़ गई। मृत आत्मा को श्रधांजलि देने के लिए भाजपा के नेताओं व उनके जानने वालों का उनको श्रधांजलि देने के लिए उनके घर पर तांता लग गया। कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया लोगों ने कहा की पंकज भाजपा के कर्मठ और समर्पित नेता थे।
उनके अंतिम संस्कार में तमाम भाजपा के नेता, नगर अन्य लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। 

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने