*13 अप्रैल 2025*


*






सरोजनीनगर : अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर में 10 अम्बेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण*


*संविधान गौरव अभियान : डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में स्थित 10 अम्बेडकर प्रतिमाओं का कराया सौंदर्यीकरण*


*अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनीनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम, 50 मेधावियों को विधायक ने उपलब्ध कराई साइकिल, सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक*


*सरोजनीनगर: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबा साहब की 10 प्रतिमाओं का कराया सौंदर्यीकरण कार्य, कहा - अंबेडकर जी की दूरदर्शिता और आदर्श विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत*


*संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि: सरोजनीनगर के 10 गांवों में बाबा साहब की प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण*


*सरोजनीनगर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की स्थापित हर प्रतिमा पर होगा टीनशेड और सौंदर्यीकरण का कार्य : डॉ राजेश्वर सिंह*


लखनऊ: संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अम्बेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। विधायक द्वारा अम्बेडकर की खुली प्रतिमाओं पर टीनशैड का निर्माण भी करवाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर 10 स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।


*इन स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का हुआ सौंदर्यीकरण :* 


विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से इन कार्यक्रमों का आयोजन 10 ग्रामसभाओं हुल्लीखेड़ा, ऐन, किसनपुर कौड़िया, माती, मेमोरा, सदरौना, फतेहगंज, दरोग़ाखेड़ा, नटकुर और गहरू में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अम्बेडकर की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प किया। संविधान निर्माता बाबा साहेब की 134 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर विधायक द्वारा आयोजित किन कार्यक्रमों के दौरान अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। 


 *50 मेधावियों को मिली साइकिल और सम्मान :* 


डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से 100 किलो लड्डुओं से ग्रामवासियों का मुँह मीठा कराया गया तो वहीँ हर ग्रामसभा के 5 - 5 मेधावी बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित भी किया गया, सैकड़ों नन्हे नवनिहालों को तारा शक्ति सिलाई केंद्रों में निर्मित ईको फ्रेंडली बैग्स में कॉपी और पेंसिल प्रदान की गई और वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।


बता दें अब तक सरोजनीनगर के स्थापित भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण और प्रतिमाओं की सुरक्षा हेतु उनपर टीनशेड का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही बाबा साहब के योगदान को रेखांकित करने वाले प्रेरणास्पद संदेशों को पट्टिकाओं के माध्यम से स्थापित किया गया। यह अभियान सामाजिक समरसता, संविधानिक चेतना और बाबा साहब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। 


विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि “बाबा साहब का जीवन स्वयं में एक प्रेरणा है। सामाजिक समानता और समरसता के लिए उनका संघर्ष, और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने देश को न केवल सबसे बड़ा बल्कि सबसे समावेशी और लोकतांत्रिक संविधान दिया, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। बाबा साहब की स्मृति को समर्पित यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सरोजनीनगर क्षेत्र की सभी प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता।


आयोजित सभी कार्यक्रमों का कुशल सञ्चालन विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में टीम राजेश्वर, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, ग्राम प्रधान, मंडल टीम के पदाधिकारी तथा मोर्चे के पदाधिकारिओं द्वारा किया गया जिसमें हज़ारों की संख्या में सरोजनीनगर की जनता नें भी बढ़ चढ़ कर सहभागिता की।


*सरोजनीनगर: बाबा साहेब के जयंती की पूर्वसंध्या पर लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन, संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत गांव - गांव पहुंची टीम राजेश्वर*


संविधान गौरव अभियान के तहत टीम राजेश्वर और भाजपा के पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों में घर घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान में किये गये कार्यो को भी विस्तार से बताया तथा भारत के संविधान में निहित मूल्यों व उसकी महत्ता के बारे में सभी ने अपनें विचार रखे। ज्ञात हो कि भाजपा ने संविधान के महत्त्व एवं बाबा साहब के आदर्श और विचार को जन जन तक पहुँचाने के लिए संविधान गौरव अभियान की शुरुवात की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने