उतरौला बलरामपुर - होली के पर्व पर समाज सेवी/केन्द्रीय मानव संगठन के महासचिव और गरीबों के मसीहा हाजी मोहम्मद अकरम खान ने महाराष्ट्र मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक ग्रामीणों को पूर्व वषों की भांति इस वर्ष भी होली का उपहार सैकड़ों गरीब दलित असहाय परिवार के बच्चों महिलाओं पुरुषों को कपड़ों के साथसाथ मिठाई का उपहार और आर्थिक सहयोग लगभग सैकड़ों लोगों में वितरण किया। हाजी अकरम खान जब अप ने पैतृक गांव पर आते हैं, तो उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहता है।आये हुए सभी लोगों को मिठाई व आर्थिक सहयोग वितरण करते हैं। मिठाई व आर्थिक सहयोग पाकर लोग बहुत खुश होकर उनके और उनके परिवारवालों के लिए ईश्वर से उनकी उम्र की दुआ की हाजी श्री ख़ान ने बता या, कि मैं हर इतवार को मुंबई में गरीब, दलित, मजलूम, असहाय दुखियों व कि सी गरीब की लड़की की शादी में बढ़-चढ़ कर गरीब की मदद के लिए हमेशा खड़ा रहता हूं। और मै यह भी चाहे ता हूं कि कोई भी गरीब व्यक्ति मेरे दरवाजे से मायूस होकर वापस न जाने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पर्व हो, चाहे हिन्दू का पर्व हो या मुस्लिम का पर्व क्यों न हो,हर साल इसी तरह मुंबई महाराष्ट्र में व अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश में आकर गरीब लोगों की मदद व लोगों की खुशियां बांटने में बड़ी खुशी होती है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know