सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में जन संवाद साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर आयोजित की गई है।कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने बताया कि यह तीन दिवसीय साइकिल यात्रा करीब 170 किलोमीटर की होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।

 साइकिल यात्रा आज परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंद नगर महाराजगंज में दोपहर 2:00 बजे पहुंचा जन संवाद साइकिल यात्रा का स्वागत प्राचार्य डॉक्टर अशोक भारतीय जी ने किया उन्होंने साइकल यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय गांव की ओर जाते हुए यह संदेश दे रहा है कि महाविद्यालय सामाजिक कार्यों में अपने आसपास के गांव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला है और यह सरकार की मंशा के अनुरूप जन जागरूकता के कार्यक्रम को बढ़ावा देने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है साइकिल यात्रा की अध्यक्षता कर रहे नोडल अधिकारी डां विशाल गुप्ता ने महाविद्यालय में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की मंशा के अनुसार जन जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाए और इसमें शैक्षिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका धरातल पर लाया जाए  कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही प्रोफेसर नीता यादव अतिष्ठता छात्र कल्याण ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर वृहद रूप में किया जा रहा है जो अपने उद्देश्यों को अवश्य प्राप्त करेगा कार्यक्रम में लगभग 31 साइकिल यात्री शामिल हुए जो सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के  छात्र-छात्राएं है कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रवीण नाथ त्रिपाठी यशवंत यादव मयंक कुशवाहा डॉक्टर हरेंद्र कुमार शर्मा कर रहे थे जिसमें सूर्य श्रीवास्तव चंदन यादव सुरक्षाकर्मी अपनी महती भूमिका निभाई स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन सलाहकार श्री राम नगीना सिंह जी ने किया महाविद्यालय के आचार्य गण व कार्यालय स्टाफ बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया जिसमें डॉक्टर अभिमन्यु शर्मा कमलेश प्रजापति श्री दयाल वर्मा प्रमोद चौरसिया मुरलीधर जायसवाल अरुण कुमार सिंह अश्विनी सिंह शशांक पाल राजेश सिंह अजय पांडे जमुना निषाद घनश्याम सिंह आदि ने माला पहनकर स्वागत किया 
छात्र यात्रा के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गांवों और कस्बों में जाएंगे। वहां नशा उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, महिला शिक्षा और भारत की विरासत पर नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही यात्रा मार्ग के ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।विश्वविद्यालय के शिक्षकों की एक टीम भी छात्रों के साथ जा रही है। वे ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देंगे। यात्रा का शुभारंभ विश्वविद्यालय के महामाया द्वार पर किया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नीता यादव, विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. प्रकृति राय और पूर्व कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. हरिशकुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने