बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के निर्देश पर सोमवार को  पढ़े महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम के साथ साथ छात्राओं को दहेजमुक्त भारत व नशा मुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
      महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय की अध्यक्षता में सर्वप्रथम पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक विभिन्न कक्षाओं में एक साथ लगभग 904 छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से पढ़े महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम अन्तर्गत पुस्तक पाठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात अपराह्न 12:15 बजे  प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय द्वारा छात्राओं को  समाज की कुरीतियों जैसे दहेज व नशा को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाने व अन्य को इसके लिए प्रेरित करने की मंशा के तहत दहेजमुक्त भारत एवं नशामुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलाई गई। उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि  इस योजना का उद्देश्य समाज मे लड़कियों के प्रति निहित भेदभाव से निपटना है तथा देश के नागरिकों की मानसिकता में बदलाव लाना है। कार्यक्रम के संयोजक महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि प्रदेश की महामहिम राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो छात्राओं के समुचित विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।     इस अवसर पर विभागाध्यक्ष शिक्षाशास्त्र डॉ दिनेश कुमार मौर्य,एन एस एस के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक शुक्ल, विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ एस के त्रिपाठी ,श्रीनारायण सिंह, डॉ विशाल गुप्त व डॉ अनिल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 
     

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने