अम्बेडकर नगर।
 प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना अंतर्गत अप्रैल 2012 से मार्च 2024 तक कुल 483807 लाभार्थियों को 1270.185 करोड रुपए की धनराशि उनके खाते में भेजी गई।
  किसान ऋण मोचन योजना अंतर्गत अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 46185 लाभार्थियों का 225.67 करोड रुपए का ऋण माफ किया गया।
  अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक गन्ना मूल्य का भुगतान 63597.64 लाख रुपए जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 173570.18 लाख रुपए किया गया।
 अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक 94833.84 मी0 टन गेहूं खरीद जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 275555.276 गेहूं की खरीद किया गया।
 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना अंतर्गत अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक 8572 लाभार्थियों जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 54789 लाभार्थियों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना नगरी के अंतर्गत अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक 582 लाभार्थियों जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 19543 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
  मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 4795 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
 स्वच्छ भारत मिशन (शौचालय निर्माण) योजना अंतर्गत अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक 23511 व्यक्तिगत शौचालय जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 342353 व्यक्तिगत शौचालय एवं 899 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया।
  निराश्रित महिला पेंशन अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक 18623 जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 38226 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
  सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 5471 लाभार्थियों पर 2748.56 लाख रुपए में किया गया।
  आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना अंतर्गत अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 1018987 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। 
 अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 638938.254 मी0 टन निःशुल्क राशन वितरित किया गया। 
अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक 40913 टैबलेट तथा 97594 स्मार्टफोन वितरित किया गया। 
 अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक एक सड़क 16.700 किलोमीटर जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक कुल 8 सड़कें 154. 85 किलोमीटर तक बनाई गई।
 अप्रैल 2012 से मार्च 2017 तक कुल 10 प्रमुख भवन ही बने जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2025 तक कुल 50 प्रमुख भवन बनाए गए। 

*अभिनव प्रयास*

1- ग्राम चैपाल -
ऽ जनपद के प्रत्येक विकास खंड में प्रत्येक शुक्रवार को सम्बन्धित विकास खण्ड के दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाल का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी जनपद स्तरीय विकास से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहते हैं।
ऽ ग्राम चैपाल में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाती हैं।
ऽ ग्राम चैपाल में ग्राम पंचायत के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाती है।
ऽ इस अवसर पर केन्द्र/राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में फ्रमीणों को जानकारी दी जाती है।
ऽ विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण भी किया जाता है।

2-गौ सेवा दिवस -
ऽ प्रत्येक बुधवार को गौशालाओं में गो-संवर्धन एवं गोसेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी (नोडल), समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी और ग्राम प्रधान द्वारा गौशालाओं का निरीक्षण किया जाता है।
ऽ गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जा रहा है। समूहों द्वारा गोबर से विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाएगा जिससे गौशालाओं और स्वयं सहायता समूहों का आय अर्जन होगा।

3- श्रवण धाम का विकास -
ऽ जनपद के कटेहरी विकास खण्ड के अन्तर्गत श्रवण धाम मंदिर को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है जहां पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की 21 फीट से अधिक ऊंची प्रतिमा स्थापित किया गया है जो पर्यटकों/श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र है।
ऽ श्रवण क्षेत्र धाम के पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए एक आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
ऽ यहां जनपद के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गेस्ट हाउस के निर्माण का कार्य चल रहा है एवं नया आधुनिक पंचायत घर निर्मित कराया गया है।

4- जन सहायता केन्द्र (पब्लिक कॉल सेन्टर) -
ऽ यूपी दिवस के अवसर पर विकास भवन में जन सहायता केन्द्र की स्थापना की गयी।
ऽ सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जनता अब सीधे शिकायत और सुझाव दे सकेगी।
ऽ किसी भी तरह की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल इसकी सूचना सम्बन्धित विभाग को दी जाती है।
ऽ इस प्रयास से ग्रामीणों को छोटी-छोटी चीजों की जानकारी सहायता केन्द्र के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उनको जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं होगी।

5- सूचना शक्ति प्लेटफार्म -
ऽ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकरनगर द्वारा सरकार की तरफ से चलायी जा रही विभिन्न विभागों की अनेक योजनाओं को समेकित कर अनूठी पहल के रूप में सूचना शक्ति प्लेटफार्म (गूगल शीट) के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक आमजनमानस आसानी से जागरूक हो सकेंगे।
ऽ सूचना शक्ति प्लेटफार्म के माध्यम से ग्राम पंचायत की सभी ग्राम पंचायत सचिवालयों पर तैनात ग्रामीण कार्मिक को एक्सेस दिया गया है जिससे विकास से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में ग्रामीणजन को जागरूक कर सकें और ग्रामीणजन केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सके।
ऽ आमजनमानस में जागरूकता हेतु सूचना शक्ति प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिससे ग्रामीणजन तक ससमय सुविधाएं प्राप्त होंगी और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होंगी। साथ ही ग्राम सचिवालयों को वन प्लाइंट सॉलूशन के रूप में विकसित किया गया है।

*प्रमुख उपलब्धियां*

1-मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय, अम्बेडकरनगर आई.एस.ओ. सर्टिफाइड है। इसके अतिरिक्त जनपद की दो ग्राम पंचायतों बड्डूपुर और कनकपट्टी को भी आई. एस. ओ. सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

2-आकांक्षात्मक विकास खण्ड भीटी को कृषि एवं जल संसाधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के फलस्वरूप माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में रू0 60.00 लाख का पुरस्कार दिया गया।

3-अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद अकबरपुर को राज्य स्वच्छ गंगा मिशन अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप प्रतिष्ठित गंगा सम्मान पत्र प्राप्त हुआ है।

4-एन.आर.एल.एम. अन्तर्गत बैंक क्रेडिट लिकेंज में जनपद का प्रदेश में पांचवां स्थान है।

5- अन्त्योदय अन्न योजना (आयुष्मान कार्ड) में जनपद अम्बेडकरनगर का प्रदेश में दूसरा स्थान है।

6- सी0एम0 युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जनपद को 700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें अब तक 2865 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किये गये है जिसमें 748 आवेदन पत्र स्वीकृत हुये है, तथा 459 आवेदन वितरित हुये है। जो प्रदेश में स्वीकृति में दूसरा स्थान है तथा वितरण में तीसरा स्थान है।

7-एग्रीस्टेक में जनपद अम्बेडकरनगर का प्रदेश में 7वां स्थान है व फार्मर रजिस्ट्री में 8वां स्थान है तथा समस्त कार्य पूर्ण करा दिये गये हैं।

8-100 दिवसीय तपेदिक (टी०बी०) अभियान के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकरनगर को राज्य स्तर पर 12 मार्च, 2025 की समीक्षा में 8वीं रैंक प्राप्त हुई है।

9- पी0एम0 विश्वकर्मा योजना में अब तक 87380 आवेदन प्राप्त हो चुके है, जिसमें से 5618 लाभार्थियों को तीसरे चरण द्वारा अन्तिम चयन हेतु अनेमोदित कर दिया गया, जिसमें से 4017 लाभार्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है।

10- ओ0डी0ओ0पी0 योजना अन्तर्गत 59 लाभार्थियों को 6636.84 लाख रूपये का श्रण वितरित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

11- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 52 लाभार्थियों को 635.33 लाख रूपये का श्रण वितरित कर रोजगार परक बनाया गया है।

12- उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर समिति-2023 के अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 2300 करोड़ रूपये के सापेक्ष 2384.24 करोड़ रूपये का एम0ओ0ओ0 दाखिल किया जा चुका है। जिसके अन्तर्गत 230 इकाइयों द्वारा धरातल पर उत्पादन प्रारम्भ हो चुका हैं, जिसमें 7629 लोगों का रोजगार सृजन किया जा चुका है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने