मोराने परिवार द्वारा आयोजित भव्य गणगौर उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



मोराने परिवार में माता गणगौर की पावनी बुलाई गई है। भव्य गणगौर उत्सव का आयोजन सीताराम गार्डन, खंडवा बायपास रोड पर किया जा रहा है। जिसमें भव्य आकर्षक पंडाल बनाया गया है। 23 मार्च से प्रारंभ हुए इस उत्सव में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। रविवार को खड़ा स्थापना के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में भक्तगण माता गणगौर (रनुबाई माता) एवं धनियर राजा की आराधना में लीन हैं।

गुरुवार को चार मंडलों ने अपनी भव्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोहा। श्री राधा कृष्ण मंडल, पोखरनी गणगौर मंडल, मां शारदे गणगौर मंडल और मा रेवा संस्कृति गणगौर मंडल ने भक्ति संगीत, झांकी एवं नृत्य से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धनियर राजा व रनुबाई की आकर्षक झांकी रथ स्वरूप में प्रस्तुत की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज के साथ सराहा। मां शारदे गणगौर मंडल ने माता के वाहन शेर को जीवंत रूप में दिखाया, वहीं अन्य झांकियों में भगवान भोलेनाथ को नंदी वाहन के साथ प्रस्तुत किया गया। परिवार जनों ने मंडलों का स्वागत कर उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। गणगौर उत्सव में नगरवासियों और समाजजनों का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति के कैलाशचंद्र मोराने, दीपक मोराने, मनोहर मोराने, संतोष मोराने, शरद मोराने, राजेंद्र मोराने, संजय मोराने, संदीप मोराने, गौरव चोलकर सहित समस्त परिवार ने नगरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। उत्सव का मुख्य आकर्षण शिव सेवक दास जी महाराज, वृंदावन का पावन सान्निध्य है। उनकी उपस्थिति से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय बना हुआ है। उनके मार्गदर्शन में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हेमंत मोराने ने बताया कि गणगौर उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए गुरव समाजजन एवं ग्रीनवेली कॉलोनी वासियों श्रद्धालुओं का अपार सहयोग मिल रहा है। उनकी भागीदारी से यह आयोजन और अधिक विशिष्ट एवं प्रेरणादायी बन रहा है। गणगौर महोत्सव 31 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन मंडलों के भजन-कीर्तन, स्वांग, झांकियां एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

सम्पर्क
हेमंत मोराने
मोराने परिवार, 
9926660994

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने