इण्टरनेशनल जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में
सी.एम.एस. छात्रों ने जीते तीन गोल्ड मेडल
लखनऊ, 10 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों वीनस, हार्दिक मणि तिवारी एवं अयांश श्रीवास्तव ने इण्टरनेशनल जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में तीन गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ओलम्पियाड का आयोजन साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में हुआ। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में भारत समेत कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों ने विभिन्न विषयों के उत्कृष्ट ज्ञान, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियों, तार्किक क्षमता एवं मेधात्व का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु तीनों प्रतिभाशाली छात्रों को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know