आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शान्ति,सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखनें हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 10.03.2025 को नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानों की पुलिस व एस. एस. बी. की संयुक्त टीम द्वारा इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पैदल गस्त किया गया। इस दौरान बार्डर एरिया से सटे गाँवों में निरन्तर पैदल गस्त कर दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी व इण्डो नेपाल बार्डर पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
 नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने के हेतु समय-समय पर सीमा से सटे हुए गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी ,मानव/गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के बारे मे लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देनें के बारें मे बताया जा रहा है , जिससे पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके ।
     पुलिस टीम द्वारा SSB के साथ पैदल गस्त के दौरान नेपाल बॉर्डर से सटे गांव का भ्रमण कर जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा बताया गया कि शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  

  
           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने