उतरौला बलरामपुर- उतरौला विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने शुक्रवार को अपने आवास पर रोजा इफ्तार का एक आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार में शिरकत कर रोज़ा इफ्तार किया। रोजा इफ्तारी से पहले सभी रोजेदारों ने रब की बार गाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमन चैन,व खुशहाली की दुआ मांगी।


 को मगरिब की अजान सुनते ही सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तार के समय सपा नेता हसीब खान,अनवर खान, फिरोज खान, रहमान सिद्दीकी सहित सभी परिवार वालों ने  रोजे दारों की खिदमत में लगे रहे।  इस दौरान सपा नेता हबीब खान ने क्षेत्र वासियों को होली के पर्व पर मुबारकबाद दिया, तथा होली के पर्व को सकुशल सम्पन्न करने के लिए जिले के आला अधिकारियों सहित स्थानीय प्रशासन को भी धन्यवाद देकर उनको प्रेषित किया। उतरौला विधान सभा के पूर्व सपा प्रत्याशी आसिफ खान ने कहा कि, रहमतों व बरकतों से भर पूर, रमजान- उल-मुबारक का यह पाक महीना अपने दूसरे अशरे में चल रहा है। रोज़ा इफ्तार के आयो जन से आपसी भाई चारा और मोहब्बत भी बढ़ता है। आपसी भाई चारा अल्लाह को बहुत ही पसन्द हैं। रोज़ा इफ्तार में मौजूद लोगों ने कहा कि जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह तबारक व ताला उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता करता है। उसकी रोजी भी बढ़ा दी जाती है। एक खजूर या एक गिलास पानी से भी इफ्तार कराने वाले को रोजा का सवाब मिलता है। किसी रोजेदार को पेट भरकर खिलाना जन्नत में दाखिल होने का जरिया बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि अल्लाह के रसूल सल्लहो अलैहे व सल्लम ने यह फरमाया है कि जन्नत के दरवाजों में से एक दरवाजे का नाम रेयान है। उससे सिर्फ रोजदार ही जन्नत में जाएंगे। इसलिए मुस लमानों को रोजा रखना चाहिए। ताकि वे जन्नत के हकदार बन सकें। रोजा इफ्तार में समाज वादी पार्टी के महिला सभा जिला अध्यक्ष डॉक्टर हिना कौसर, मोहम्मद अबरार खान, सभासद अल्ताफ अह मद, परवेज खान, वारि स अली शाह, बब्लू भाई, नगर दादा सहित सैकड़ों की संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
       असगर अली की खबर
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने