जलालपुर। अम्बेडकर नगर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित संगम शाखा कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कार्यवाह अभिषेक उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण और नागरिक अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई।
स्वयंसेवकों ने शारीरिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया। इन गतिविधियों में खेल, सूर्य नमस्कार और दौड़ शामिल थे। जिला सेवा प्रमुख रमेश मिश्र ने स्वयंसेवकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
अभिषेक उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति के जीवन में राष्ट्रहित का भाव होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हिंदू समुदाय को एकजुट रहने का आह्वान किया और बताया कि संगठित रहकर ही शक्तियों को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख नवनीत, नगर संघचालक बाबूराम, सह संघचालक गोविन्द, सह नगर कार्यवाह सौरभ, नगर प्रचारक सौरभ, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अशोक, बौद्धिक प्रमुख पंकज, संपर्क प्रमुख विपिन और प्रहलाद, शारीरिक प्रमुख अजीत और श्रेयश, प्रचार प्रमुख आनन्द सोनी, व्यवस्था प्रमुख विमल, प्रदीप, आलोक, समरसता प्रमुख मोहन सोनी,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, अजीत निषाद, गौरव उपाध्याय, मनीष सोनी, हरिओम सोनी, सोनू गौड़, अमित गुप्ता और मयंक तिवारी,राम वृक्ष भार्गव जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को एकजुट करना और संगठन को मजबूत बनाना था। इसके माध्यम से समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित संगम शाखा कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों पर हुई चर्चा...
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद ब्यूरो चीफ एंड टीम हेड
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know