*चैत्र नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को सुविधा व सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री* 

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी (चैत्र नवरात्रि) राजकीय मेला वर्ष 2025 की तैयारियों को लेकर

बलरामपुर -20 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ तुलसीपुर में चैत्र नवरात्रि राजकीय मेला वर्ष-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक की। साथ ही मुख्यमंत्री ने बलरामपुर की विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को सुविधा व सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन इस पर विशेष नजर रखे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाने, एनाउंसमेंट की समुचित व्यवस्था कराने, महिला सुरक्षा, महिला चेंजिंग रूम आदि पर विशेष जोर देते हुए इसे समय से पूरा कराने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देश। 
मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ तुलसीपुर श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। चैत्र नवरात्रि में लगने वाले मेले में यहां लाखों श्रद्धालु आएंगे। उनकी सुरक्षा व सुविधा को लेकर प्रशासन अभी से सारी तैयारी कर ले। 
देवीपाटन मेले के दौरान पर्याप्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। मेले के दौरान एनाउंसमेंट की भी व्यवस्था रखी जाए। 
मुख्यमंत्री जी ने मेले में स्वच्छता पर जोर दिया। बोले कि सिंगल यूज प्लॉस्टिक का कहीं भी उपयोग नहीं होना चाहिए। कहीं भी जलजमाव न हो। मुख्यमंत्री जी ने मोबाइल टॉयलेट, कूड़ा निस्तारण व छिड़काव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाकुम्भ में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं ने की यूपी पुलिस के व्यवहार की सराहना की। चैत्र नवरात्रि मेले में भी पुलिस कर्मियों का व्यवहार ऐसा हो, जो सभी का दिल जीत ले। 
मुख्यमंत्री जी ने पार्किंग के साथ ही मेले में महिला सुरक्षा और चेंजिंग रूम की विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 
मुख्यमंत्री जी ने कहाकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि पर्याप्त बस संचालन के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से वार्ता सुनिश्चित कर लें। साथ ही ई-रिक्शा व टैक्सी आदि की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। 
मुख्यमंत्री जी ने स्प्रिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि आस्था भी आजीविका का माध्यम हो सकती है। महाकुम्भ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 
मुख्यमंत्री जी ने कहाकि मेले के दौरान महाकुम्भ, रामायण के वीडियो व पौराणिक डिस्प्ले चलाए जाएं। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद बलरामपुर मुख्यालय को स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया हैं, स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित होने पर नगर वासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहाकि 25 मार्च को सरकार के आठ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में 25 से 27 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों व आमजन को भी जोड़ा जाए। 
मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ से बचाव के लिए अभी से सारी तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया। 
मुख्यमंत्री जी ने किया विश्वविद्यालय के लोगो व वेबसाइट का लोकार्पण किया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के लोगो व वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के निर्माण से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
इस दौरान महंत देवीपाटन मंडल  मिथलेश नाथ योगी , मा० विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम, मा० विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, मा० विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, सदस्य विधान परिषद श्री साकेत मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, डीआईजी देवीपाटन मंडल, मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल श्री शशि भूषण लाल सुशील, डीएम श्री पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार ,  एडीएम वित्त एवं राजस्व, कुलपति मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, एडीएम न्यायिक व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने