सी.एम.एस. में सम्पन्न हुई भर्ती परीक्षा

लखनऊ, 2 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस में आज टीचिंग स्टाफ एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई। जहाँ एक ओर, टीचिंग स्टाफ हेतु 1250 आवेदकों ने अपना भाग्य परीक्षण किया तो वहीं दूसरी ओर नॉन-टीचिंग स्टाफ हेतु 205 आवेदकों ने 

अपने ज्ञान-विज्ञान व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साक्षात्कार के उपरान्त चयनित सफल अभ्यर्थी 

सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों व प्रधान कार्यालय में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भावी पीढ़ी के उत्तरोत्तर विकास में सहायक होंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स 

श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि टीचिंग स्टाफ हेतु आज सम्पन्न हुई भर्ती परीक्षा के माध्यम से प्री-प्राइमरी, प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं में विभिन्न विषयों हेतु सर्वश्रेष्ठ आवेदकों का चयन किया जायेगा एवं सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमन्त्रित किया जायेगा। इसी प्रकार, नॉन टीचिंग स्टाफ के अन्तर्गत आवेदकों ने क्लर्क, आफिस असिस्टेन्ट, पर्सनल असिस्टेन्ट, आई.टी. असिस्टेन्ट, कम्प्यूटर लैब असिस्टेन्ट, साइन्स लैब असिस्टेन्ट, लाइब्रेरियन, कैरियर काउन्सलर एवं केयरटेकर आदि विभिन्न पदों हेतु भाग्य परीक्षण किया। साक्षात्कार के उपरान्त अन्तिम रूप से चयनित सभी शिक्षक व कार्यकर्ता आगामी नये शैक्षिक सत्र से अपना कार्यभार संभालेंगे।

श्री खन्ना ने बताया कि पिछले 66 वर्षों से सी.एम.एस. भावी पीढ़ी के समग्र विकास में संलग्न है। लखनऊ में सी.एम.एस. के 21 कैम्पस है, जिनमें 63,000 से अधिक बच्चे सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को उच्च स्तरीय जीवन यापन हेतु समुचित वित्तीय संसाधन प्रदान किया जाता है जो कि आमतौर पर सरकारी मानदंडों से कहीं अधिक है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. के इन्हीं शिक्षकों व कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। इसके अलावा, छात्रों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही जीवन मूल्यों व चारित्रिक गुणों के विकास हेतु सी.एम.एस. को यूनेस्को शांति शिक्षा पुरस्कार के साथ ही विभिन्न सम्मानों से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नवाजा जा चुका है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने