उतरौला बलरामपुर- 2024-25 के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन को लेकर भाजपा कार्यालय अटल भवन बलरामपुर में जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर. सोमेन्द्र सिंह तोमर ने रवि कुमार मिश्रा को बलरामपुर जिले का नया भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया। इस अव सर पर पार्टी के पदाधि कारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी, औरउनके नेतृत्व में संगठन केऔर सशक्त होने की उम्मीद भी जताई। घोषणा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्य मंत्री डॉक्टर. सोमेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, रवि कुमार मिश्रा ने संगठन के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर में और मजबूती से कार्य करेगी, तथा पार्टी को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेतृत्व ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए योग्य व्यक्तियों का चयन किया है, जिससे जिले में पार्टी और सश क्त होगी।भाजपा के वरिष्ठ नेता देवा नन्द गुप्ता ने रवि कुमार मिश्रा को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि हम न केवल आशा, बल्कि पूरा विश्वास रखते हैं कि आप शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, और बलरामपुर जिले में संगठन को नई ऊर्जा और गति भी देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से उनके साथ खड़े रहेंगे। इसकार्यक्रम में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने भी रवि मिश्रा को स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने कार्य मिला है। भाजपा का लक्ष्य यह है कि सबका साथ, सबका विकास करना है और नए जिला ध्यक्ष इसी भावना के साथ कार्य करेंगे।
उतरौला नगर अध्यक्ष भाजपा फडीन्द्र कुमार गुप्ता ने भी रवि कुमार मिश्रा को स्मृत चिन्ह और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति से नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में संगठन को और मजबू ती मिलेगी।नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने इस मौके पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे लिए परि वार के समान है। मैं संगठन को और सशक्त करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूंगा। पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी तरह से निभाने का प्रया स करूंगा।इस घोषणा के बाद जिले भर के भाजपा के पदा अधिका री व कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेंभाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त जिला ध्यक्ष को बधाई दीं, और उनके नेतृत्व में पार्टी की मजबूती की उम्मीद भी जताई रवि कुमार मिश्रा की नियुक्ति से बलरामपुर जिले में भाजपा संगठन को नई दिशा और मजबूती भी मिलेगी। आगामी चुनावों को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने और भाजपा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know