उतरौला बलरामपुर - नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता के आवास पर पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के आगमन पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर माल्यार्पण किया गया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने कहा भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर सभी भाजपा कार्य कर्ताओं को जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ की जानकारी जनता को घर घर जाकर दे। भाजपा सरकार ही जन हित से जुड़े कार्य करती है। देश और प्रदेश का विकास तेजी से भाजपा सरकार में हो रहा है।
इस मौके पर बलरामपुर नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उतरौला के नगर अध्यक्ष सविता गुप्ता भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राकेश सिंह,अजय सिंह पिंकू, लक्ष्मी रतन गुप्ता,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सी वी माथुर, जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल भाजपा युवा नेता सनी गुप्ता, सभासद सन्तोष कुमार कसौधन, नीरज कुमार कसौधन, विष्णु गुप्ता राजकुमार पांडेय,सोनू सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      हिन्दी संवाद न्यूज से
     असगर अली की खबर
       उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने