उतरौला बलरामपुरा - विगत सात दिनों से उतरौला में चल रहा भक्ति और आस्था के सागर में डूब कर डुब कियां भी लगा रहे थे।  आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक भाव से सराबोर लोग ज्ञान यज्ञ सप्ताह में डूबे हुए थे, जिसका समापन शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न। मानवता के हिमायती आर, एस, वी ग्रुप के चेयरमैन राधे श्याम वर्मा ने कथा के सफल आयोजन पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर आर, एस,वीं ग्रुप के चेयरमैन राधे श्याम वर्मा के नेतृत्व से यह श्रीमद् भागवत कथा पिछले सप्ताह 21 मार्च से लेकर  27 मार्च तक अनवरत चलता रहा। अयोध्या से पधारे युवा सन्त सर्वेश जी महाराज ने अपने मुखारविंद से भागवत कथा का शुभारम्भ किया, और भागवत को महत्व, परीक्षितकहानी, कपिल उपदेश, ध्रुव चरित्र, वामन अवतार, माखन चोरी, श्रीकृष्ण, सुदामा चरित्र, सहित कई प्रसंगों का बड़ा ही मार्मिक तरीके से वर्णन किया। जिससे पिछले 7 दिनों में आए हुए हजारों भक्तों ने कथा का रसपान करते हुए अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कथा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर जिला कार्यकर्ताओ का आग मन होता रहा, वहीं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई बड़े पदाधिकारी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते हुए रसपान किया और आयोजक राधेश्याम वर्मा के कार्यों की सराहना भी की। कथा का समापन शुक्रवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उतरौला के विधायक  राम प्रताप वर्मा, संघ सम्पर्क प्रमुख गंगा सिंह, विभाग प्रमुख  प्रवीण, जिला प्रचारक  जितेन्द,अभिमन्यु, अमित कुमार, शैलेन्द्र कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, देवा नन्द गुप्ता फणींद्र गुप्ता, मनोज कसेरा, संजय कुमार, संदीप कुमार वर्मा, सीता राम वर्मा, श् जिलेदार, रामचन्द्र गुप्ता  विनोद कुमार गुप्ता प्रधान जगमोहन, डॉक्टर डी के सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार पाठक,  डॉक्टर रवि लाल, डॉक्टर के, एन, पांडेय, डॉक्टर कर्ता राम वर्मा,  डॉक्टर तिलक राम वर्मा, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजक राधेश्याम वर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आध्यात्मिक ऊर्जा और धर्म का समागम था जहां पर संस्कार और जीवन में सदाचरण को अपनाने के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
      असगर अली की खबर
         उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने