जलालपुर। अम्बेडकर नगर । नगर पालिका में बीते छः महीने से आसिफ नाम का एक व्यक्ति नगर पालिका में आ कर कर्मचारी के रूप में काम करता है और अपने घर जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी पूर्व में नगर पंचायत किछौछा में कार्यरत था तमाम कुकृत्यो के कारण नगर पंचायत से निकाल दिया गया था फिर बाद में जहांगीरगंज नगर पंचायत में कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा था। वहां से भी निकाल दिया गया था। उसके बाद जलालपुर नगर पालिका में बीते छः महीने से कार्य कर रहा था। बीते कुछ दिनों से जब अन्य कर्मचारियों और सभासदों ने इसका विरोध किया तो मामला सामने आया। जब इस संबंध में बोर्ड की बैठक में सभासदों ने मुद्दा उठाया तो नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा हमे इसके बारे में जानकारी नहीं है। जब इस मामले में जलालपुर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि चेयरमैन द्वारा कर्मचारी के रूप में लगाया गया है और जब इस संबंध में बड़ेबाबू राम प्रकाश पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसे काम से निकल दिया गया है। वही जब आज जलालपुर नगर पालिका के प्रभार पाए आशीष सिंह से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी किसी लिखा पढ़ी में नहीं है। जिसे तत्काल सख्त हिदायत देते बाहर कर दिया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने