28 मार्च 2025
*एनवायरमेंट वॉरियर्स 3.0 : एफआरएच मुस्तफाबाद में आयोजित हुआ पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के साथ वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को किया मजबूत*
*नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित की गईं एनवायरमेंट वॉरियर्स इंटरस्कूल क्विज व डिबेट प्रतियोगिता की विजेता टीमें, सही जबाब देकर 3 छात्रों ने जीता लैपटॉप*
*एनवायरमेंट वॉरियर्स अभियान के अंतर्गत वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार द्वारा प्रदान किया गया प्राइड ऑफ़ तराई और प्राइड ऑफ़ पीलीभीत अवार्ड*
*तीसरे चरण में पीलीभीत पहुंचा एनवायरमेंट वॉरियर्स अभियान, वन मंत्री अरुण सक्सेना के साथ डॉ. राजेश्वर सिंह ने 2 सोलर वाटर होल्स का किया लोकार्पण*
*तराई क्षेत्र में जन सशक्तिकरण अभियान: डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुस्तफाबाद में तारा शक्ति केंद्र और प्राइमरी स्कूल चोखापुरी में स्मार्टक्लास व डिजिटल सशक्तिकरण केंद्र का किया लोकार्पण*
*औद्योगिक क्रान्ति के उपरान्त वैश्विक तापमान 1.2°C तक बढ़ गया, आज पर्यावरणीय चुनौतियाँ नाउ ऑर नेवर की स्थिति में - डॉ. राजेश्वर सिंह*
*वन संरक्षण के लिए बढ़े पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप - डॉ. राजेश्वर सिंह*
*मैन-एनिमल कॉन्फ्लिक्ट रोकने में एनवायरमेंट वॉरियर्स जैसी संस्थाओं की भूमिका सराहनीय - वनमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना*
*पीलीभीत।* पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुस्तफाबाद फारेस्ट रेस्ट हाउस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माँ पीताम्बरा और अम्बालिका फॉउंडेशन सहयोग के सहयोग से स्थापित 'एनवायरमेंट वॉरियर्स' संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व अम्बिका समूह संस्थान, लखनऊ के अध्यक्ष अम्बिका मिश्रा द्वारा किया गया।
*इंटर-स्कूल क्विज व डिबेट प्रतियोगिताएं, सही जबाब देकर 3 अन्य छात्र - छात्राओं ने जीता लैपटॉप :*
कार्यक्रम के दौरान 10 स्थानीय इंटर कॉलेजों के छात्र - छात्राओं के बीच इंटर-स्कूल क्विज और डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों क्रमशः सेंट अलोइसुस कॉलेज और लिटिल एंजेल स्कूल की टीमों को ₹20,000 की राशि। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों लिटिल एंजेल स्कूल व बेन हर पब्लिक स्कूल को ₹10,000 की राशि। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों मॉडल बालिका इंटर कॉलेज शेरपुर कलां व गोस्वामी मॉम्स प्राइड इंटर कॉलेज की टीम को ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। प्रत्येक प्रतियोगिता के 10 प्रतिभागियों को ₹1000 की सांत्वना राशि प्रदान की गयी। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा पर्यावरण से सम्बंधित सवालों के सही जबाब देने वाले 3 छात्र - छात्राओं समर्थ शुक्ला, प्रियांशी गंगवार और दिव्यांशी पाल को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*प्राइड ऑफ़ पीलीभीत & तराई सम्मान, वृक्षारोपण, वन्य कर्मियों को सम्मान एवं चिकित्सा शिविर -*
मुख्य अतिथि द्वारा आम के पौधे रोपकर 1000 पौधों के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत भी की गयी। 30 वाचर्स को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीलीभीत वन प्रभाग के 5 कर्मियों को भी अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बृजेश कौशल (डायरेक्टर ओर्थो. यथार्थ हॉस्पिटल), डॉ. अंकुर दास, फिजिशियन डॉ.आलोक व डॉ. मुकेश के नेतृत्व में वन कर्मचारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। अपनी विशिष्ट सेवाओं और सामाजिक के प्रति पीलीभीत जनपद के राजीव श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, ज़ीशान अली, श्याम बिहारी और मुख्तियार को प्राइड ऑफ़ पीलीभीत तथा मनीष मल्होत्रा, डॉ. पियूष अग्रवाल, डॉ. छवि सहोता, पी.सी. मिश्रा, अतुल सिंह, राजीव अग्रवाल को प्राइड ऑफ़ तराई सम्मान से अलंकृत किया गया।
*तारा शक्ति केंद्र, रण बहादुर सिंह डिजिटल सशक्तिकरण केंद्र एवं सोलर पॉवर्ड वाटर होल का लोकार्पण -*
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को 10 सिलाई मशीनें प्रदान कर तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटर) और प्राथमिक विद्यालय चोखापुरी में स्मार्ट क्लास तथा रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र का लोकार्पण किया गया। साथ ही वन्य जीव संरक्षण के लिए पीलीभीत वन क्षेत्र में सौर ऊर्जा संचालित 2 वाटर होल का लोकार्पण भी किया गया।
*वन एवं पर्यावरण मंत्री ने की संस्था के प्रयासों की सराहना :*
मंत्री अरुण सक्सेना ने अपने उद्बोधन में वन्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के लिए माँ पीताम्बरा और अम्बालिका फॉउंडेशन का आभार व्यक्त किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पीलीभीत व अन्य संरक्षित क्षेत्रों में मैन एनिमल कॉन्फ्लिक्ट को कम करने के लिए एनवायरमेंट वॉरियर्स जैसी संस्थाओं की प्रशंसा की। टाइगर रिजर्व में नए कार्यों शुरुआत में वन मंत्री ने स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें रोजगार, स्वरोजगार के अधिक अवसर देने पर भी जोर दिया।
*वन संरक्षण के लिए बढ़े पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप - डॉ. राजेश्वर सिंह*
अपने संबोधन में विधायक डॉ. सिंह ने कहा क्विज़ और वाद विवाद प्रतियोगिताओं में बच्चों उत्कृष्ट ज्ञान का प्रदर्शन किया, उनमें पर्यावरण संरक्षण का दृढ संकल्प साफ़ नजर आ रहा है, पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह समर्पण सभी को राह दिखाने वाली है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.अरुण सक्सेना की प्रशंसा करते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वन मंत्री के नेतृत्व में यूपी में 2 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण हुआ, राज्य का वन्य क्षेत्र 559.19 वर्ग किलोमीटर बढ़कर करीब 10% होने जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए डॉ. सिंह ने कहा आज पर्यावरणीय चुनौतियाँ नाउ आर नेवर स्थित में है। औद्योगिक क्रान्ति के उपरांत वैश्विक तापमान 1.2°C तक बढ़ गया है, यदि यह.3°C तक और बढ़ गया तो मुंबई जैसे शहर आधे डूब जायेंगे। अगर प्लास्टिक का उपयोग नहीं रोका गया तो वर्ष 2050 तक समुद्र में मछलियों से अधिक प्लास्टिक होगी।
विधायक ने कहा हमें सतत विकास के ओर बढ़ना है, जीवाश्म ईधन आदि के दोहन को रोकना है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में 5,000 मेगावाट सोलर ऊर्जा सृजन का लक्ष्य रखा है। वन विभाग के महत्व को रेखांकित करते हुए विधायक ने बताया वन विभाग के प्रयासों से ही बाघों की संख्या 1400 से बढ़कर 3300 से अधिक हुई है। कार्यक्रम को वन विश्राम गृह में आयोजित करने के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा इस से छात्र - छात्रों को वन्य कर्मियों के प्रयासों को नजदीक से देखने, समझने का मौका मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अनुराधा वेनुरु, रेरा अपीलीय अधिकरण के सदस्य रामेश्वर सिंह, जिला वन अधिकारी मनीष सिंह, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक विजय सिंह, भरत कुमार, एडवोकेट निखिल शर्मा, अंबिकेश्वर पांडेय, डॉ. श्वेता मिश्रा, अजय गुप्ता, सिद्धार्थ हरीश व अन्य मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know