जलालपुर। अम्बेडकर नगर ।धीरेन्द्र भारती को उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण विभाग के तहत राज्य सर्वेक्षण समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह नियुक्ति उनके समाज सेवा और राजनीतिक अनुभव को मान्यता देती है। धीरेन्द्र भारती पूर्व में ABVP के सह जिला संयोजक और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं, और वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया है। 

धीरेन्द्र भारती के इस मनोनयन से दलित समाज और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। यह नियुक्ति उनके समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता को और मजबूती प्रदान करेगी। उनके इस नए पद पर बधाई और शुभकामनाए देने का सिलसिला सोशल मीडिया के माध्यम से जारी है। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने