27 मार्च 2025
*सेवा, सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि और सुशासन के बेमिसाल 8 साल। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेयर सुषमा खर्कवाल संग की प्रेस वार्ता*
**सशक्त नेतृत्व, पारदर्शित और निष्पक्षता योगी सरकार की पहचान - डॉ. राजेश्वर सिंह*
**8 वर्ष पूरा होने पर आयोजित प्रदर्शनियां योगी सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और संकल्पों का व्यापक प्रस्तुतीकरण - डॉ. राजेश्वर सिंह*
*कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में यूपी है नंबर 1 - डॉ. राजेश्वर सिंह*
*2014 और 2017 रहे बदलाव के साल - सुषमा खर्कवाल*
*लखनऊ।* सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पूरे प्रदेश में आयोजित हो रही प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रमों की कड़ी में वृहस्पतिवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल के साथ अपने आशियाना स्थित आवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। पूरे प्रदेश में लगाई जा रही प्रदर्शनियों को विधायक ने निष्पक्षता और जबाबदेही का प्रमाण बताया। विधायक ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर सरकार के 40 से अधिक विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर जनता के सामने 8 साल में अपने कार्यों, योजनाओं और प्रस्तावों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जा रहा है।
*यूपी की कानून व्यवस्था पूरी दुनिया में रोल मॉडल बनकर उभरी -*
मीडियाकर्मियों के सवालों का जबाब देते हुए सरोजनीनगर विधायक ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 8 साल की उपलब्धियों को बेहतरीन गवर्नेंस का रोल मॉडल बताया। विधायक ने बताया कि यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, उत्तर प्रदश 11.6 % विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा हो राष्ट्रीय औसत 9.5 से अधिक है। आज उत्तर प्रदेश का सालाना बजट 8.08 लाख करोड़ तक पहुँच गया है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नयी योजनओं के लिए 2.25 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंस का आवंटन है। विधायक ने बताया मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के सीएम बने तो सबसे पहले कानून व्यवस्था पर काम किया। पिछले 8 साल में 22 हजार से ज्यादा अपराधी जेल भेजे गये, 222 से ज्यादा का एनकाउंटर हुआ, 142 अरब की संपत्ति अटैच हुई। आज उत्तर प्रदेश का लॉ एंड आर्डर मॉडल पूरे विश्व में रोल मॉडल है। इस प्रयासों का ही परिणाम रहा की राज्य में 42 लाख करोड़ से अधिक ने निवेश प्रस्ताव आये, जिनमे से 15 लाख करोड़ के प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जा चुका है। पहले यूपी के युवा को दूसरे राज्यों में अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी, आज सब गर्व से कहते हैं हम उत्तर प्रदेश में रहते हैं।
*सरोजनीनगर में आई 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं -*
विधायक डॉ. सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरोजनीनगर में 32236 करोड़ की 4118 छोटी-बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक ने बताया रनियापुर में फाॅरेन्सिक लैब, नौसेना युद्ध संग्रहालय, डी.आ.डी.ओ लैब, डिफेन्स काॅरीडोर, लिंक एक्सप्रेस-वे, 1200 से अधिक सड़कें लखनऊ, कानपुर एलिवेटेड हाई-वे निर्माण, ए.आई. सिटी, जिला मोहम्मदी ड्रेन की री-माॅडलिंग, शूटिंग रेंज, स्टेट कैपिटल रीजन, एयरो सिटी, सर्वाधिक सोलर उत्पादन क्षमता का सृजन, नींवा में आई.टी.आई., जैतीखेड़ा में एन.सी.डी.सी. सेंटर, भटगांव में डिफेंस काॅरीडोर, पिपरसण्ड में लखनऊ विश्वविद्यालय का कृषि कैम्पस, चकौली में फाॅरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ सरोजनीनगर को प्राप्त हो रही हैं।
*इन क्षेत्रों में यूपी बना नंबर 1* -
डॉ. सिंह ने उत्तर प्रदेश की उत्कर्ष उपलब्धियों का वर्णन करते हुए बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 01 करोड़ 85 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेण्डर्स को सर्वाधिक ऋण उपलब्ध करवाकर उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कर उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। 96 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योगों की स्थापना कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश 9 करोड़ 57 लाख खातों के साथ देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 6 करोड़ 52 लाख नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 2 करोड 28 लाख नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है।अटल पेंशन योजना के अन्तर्गत 1 करोड 12 लाख नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है।अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव-2024 में 25 लाख 12 हजार 585 दीप प्रज्ज्वलित कर पुनः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज। उत्तर प्रदेश धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों तथा पर्यटकों को आकर्षित करने में देश में शीर्ष स्थान पर है। दिव्य एवं भव्य महाकुम्भ - 2025, 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया, संगम तट पर बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आभासी देश बना।
*2014 और 2017 रहे बदलाव के साल - सुषमा खर्कवाल*
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा वर्ष 2014 में भारत ने कांग्रेस और वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश ने परिवारवादी समाजवादी पार्टी के शासन का अंत किया। इन बदलावों का परिणाम है कि आज कुम्भ जैसे आयोजन दिव्यता और भव्यता के साथ हो रहे हैं। देश और प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know