जलालपुर।अम्बेडकर नगर। भियांव मंडल के अंगरौली शक्ति केंद्र एवं पर्वतपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण गौड़ सन्नी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गाँव-गाँव जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर मस्तराम मौर्य शक्ति केंद्र संयोजक , दयाराम प्रजापति बूथ अध्यक्ष ,उमेश सिंह नेता , राम पलट मौर्य कार्यकर्ता ,प्रद्युम्न पांडे सामाजिक कार्यकर्ता ,रामकुमार युवा नेता ,विवेक मिश्रा समेत मौजूद रहे। इस पहल का मुख्य लक्ष्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, जैसे कि आवास योजना, किसान समर्थन कार्यक्रम, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाएँ और दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी पहलों के बारे में जागरूकता फैलाना था। साथ ही, लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने