26 मार्च 2025*
*योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर सरोजनीनगर ब्लाक में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विधायक ने सौंपी पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी*
*8 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रत्यक्ष प्रमाण है - राजेश्वर सिंह*
*योगी आदित्यनाथ ने सरोजनीनगर को प्रदान की 32 हजार करोड़ की योजनायें, बनाया हर क्षेत्र में अग्रणी - डॉ. राजेश्वर सिंह*
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरोजनीनगर ब्लाक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरोजनी नगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिरकत की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल को 25 करोड़ प्रदेश वासियों की सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित बताया। विधायक ने कहा विकास, खुशहाली, कानून-व्यवस्था, नारी सामथ्र्य, अर्थव्यवस्था, इन्फ्रास्टक्चर तथा अन्त्योदय की आधार शिला पर क्षेत्र को समग्रता के साथ विकसित किया जा रहा है। राज्य तथा केन्द्र की सरकारों ने 8-10 वर्षों में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। भारतीय जनता पाटी की स्पष्ट नीति एवं साफ नीयत यह सम्भव हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ग्रामसभा कुरौनी निवासी राजेश्वरी एवं ग्रामसभा भदोई निवासी विपिन वर्मा को पीएम की चाबी भी सौंपी। सरोजनीनगर में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए डॉ. सिंह ने पिछले 03 वर्षों को बेमिसाल बताया। विधायक ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बीते 03 वर्षों में 4118 परियोजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिन पर 32236 करोड़ की धनराशि का व्यय समाहित है।10 बड़े विभाग सरोजनीनगर में 30,436 करोड़ की लागत से 385 कार्यों को सम्पन्न करा रहे हैं। 10 हजार करोड़ की लागत से एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है। लगभग इतनी ही लागत से अशोक ली-लैण्ड द्वारा द्वारा ई0वी0 मैन्यूफैक्चरिंग प्लाण्ट की की स्थापना की जा रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 6,600 करोड़ आवास विकास परिषद एक हजार करोड़, स्वास्थ्य विभाग 557 करोड़, लोक निर्माण विभाग 494 करोड़, जल निगम ग्रामीण द्वारा 473 करोड़ तथा जल निगम शहरी द्वारा 444 करोड़ के कार्य कराये जा रहे हैं। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग द्वारा 425 करोड़ के निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहे हैं। रनियापुर में फाॅरेन्सिक लैब, नौसेना युद्ध संग्रहालय, डी.आ.डी.ओ लैब, डिफेन्स काॅरीडोर, लिंक एक्सप्रेस-वे, 1200 से अधिक सड़कें लखनऊ, कानपुर एलिवेटेड हाई-वे निर्माण, ए.आई. सिटी, जिला मोहम्मदी डेªन की री-माॅडलिंग, शूटिंग रेंज, स्टेट कैपिटल रीजन, एयरो सिटी, सर्वाधिक सोलर उत्पादन क्षमता का सृजन, नींवा में आई.टी.आई., जैतीखेड़ा में एन.सी.डी.सी. सेंटर, भटगांव में डिफेंस काॅरीडोर, पिपरसण्ड में लखनऊ विश्वविद्यालय का कृषि कैम्पस, चकौली में फाॅरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ सरोजनीनगर को प्राप्त हो रही हैं। विधायक ने बताया कि सरोजनीनगर से जनप्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने के 03 वर्ष पूरे होने पर 10 मार्च को प्रदर्शनी एवं आभार समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ था।
इस दौरान सरोजन नगर विधायक ने सीएसआर फण्ड से संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरोजनीनगर में युवाओं, महिलाओं, वृद्धजनों, बच्चों, बेटियों व सभी वर्गों की खुशहाली के लिए तारा शक्ति केंद्र, तारा शक्ति निशुल्क रसोई, RBS डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र, मेधावियों का सम्मान, दिव्यांग जन सशक्तिकरण, राम रथ श्रवण अयोध्या यात्रा, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, परिषदीय स्कूलों में झूले, ओपन एयर जिम जैसे अनेक अभिनव कार्यक्रम एवं लोक हितकारी योजनाएं निरंतर संचालित हैं।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी सचिन वर्मा, बीडीओ शैलेन्द्र प्रकाश, भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, शंकरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, शिव बक्श सिंह, मोहित तिवारी, भुवनेंद्र सिंह 'मुन्ना', एडीओ ग्राम विकास दीपक चौधरी, एडीओ समाज कल्याण एस.के. वर्मा, एडीओ पंचायत कौशल कुमार जी, एडीओ कोऑपरेटिव चन्दन वर्मा जी, संचालक अखिलेश सिंह जी समेत अन्य पदाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know