उतरौला बलरामपुर- नगर सहित आस पास के ग्रामीण अंचलों में महाशिव रात्रि का पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ वातावरण के साथ मनाया गया। शिव भक्तों ने भगवान भोले नाथ और माता पार्वती को जलाभिषेक,रुद्राभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रसन्न करने का काम किया। सभी मन्दिरों में सुबह से ही हर-हर महा देव के जयकारों की गूंज सुनाई दी,और भक्तों की लम्बी कतारें दर्शन व जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ीं। महा शिव रात्रि के इस पावन अवसर पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा लुओं के लिए जगह- जगह लंगर व भंडारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मोहल्ला रफी नगर पाटन के दूकान के सामने गांधी नगर पुलिस चौकी के सामने स्थित ब्रह्मा बाबा के स्थान पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ अर्जित किया। ब्रह्मा बाबा स्थान पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि यह सेवा कार्य भगवान शिव की कृपा प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन है।  
महाशिव रात्रि पर्व को लेकर नगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्य वस्था सुचारू रूप से रखी गई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। नगर वासियों ने भी प्रशासन के सहयोग को सराहना की। महा शिवरात्रि पर्व की इस भक्तिमय छटा ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया, और भक्तों ने शिव आराधना के साथ सुख-समृद्धि कीकामना की।

      हिन्दी संवाद न्यूज से
    असगर अली की खबर
     उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने