अम्बेडकरनगर!
अंबेडकरनगर महोत्सव कार्यक्रम 2025 समाप्त हो चुका! बता दें की विकास एवं विरासत के इस महोत्सव कार्यक्रम में हजारों, लाखों दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तमाम कलाकारों का जनपद के हवाई पट्टी परिसर में आगमन हुआ था! जिन्होंने अपने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया...! जिसमें मुख्य रूप से कलाकार एवं अभिनेता, जैसे पहले दिन 22 फरवरी की शाम बॉलीवुड के पॉप गायक शावाब साबरी और भोजपुरी इंडस्ट्री की सुप्रसिद्ध गायिका भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह, तो वहीँ दूसरी तरफ दूसरे दिन 23 फरवरी की शाम कवि सम्मेलन से संबंधित कलाकार अनामिका जैनअंबर, गायिका ममता शर्मा, और कार्यक्रम के तीसरे दिन 24 फरवरी 2025 की शाम को भारतीय सुप्रसिद्ध कव्वाली गायक, अल्ताफ रजा, और भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक एवं जाने माने कलाकार अभिनेता भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले हजारों लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुप्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों ने इस विकास एवं विरासत के महोत्सव कार्यक्रम में अपने कला का प्रदर्शन कर गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया! इस विकास एवं विरासत के महोत्सव कार्यक्रम को संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका रही....! महोत्सव कार्यक्रम में तमाम कलाकारों को देखने और सुनने के लिए व्यापारी,नेता समेत तमाम दर्शक भारी संख्या में हवाई पट्टी परिसर में मौजूद थे.....!
अम्बेडकर नगर महोत्सव: कलाकारों ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में बिखेरा जलवा,भव्य हुआ समापन....
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद ब्यूरो चीफ एंड टीम हेड
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know