बलरामपुर- आज दिनांक  22.02.2025 को जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल व  पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखनें हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर  पर पैदल गस्त किया गया। इंडो नेपाल बॉर्डर पर अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत बार्डर पर सघन चेकिंग का जायजा लिया गया पेट्रोलिंग के दौरान भारत नेपाल की सीमा पर सटे गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को बार्डर व उनके आस पास के अवांछनीय गतिविधियों/तत्वो  की जानकारी होने पर उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दिये जाने हेतु बताया गया जिससे अवांछनीय गतिविधियो/तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके।
    इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी.संघर्ष
           जनपद बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने