बलरामपुर। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत पर शनिवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपायों ने जमकर जश्न मनाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी जाहिर की है।
सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ एवं भ्रष्टाचार को करारा जवाब दिया है। केजरीवाल सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का कार्य किया है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। जनता आज भी मोदी पर विश्वास करती है। दिल्ली की जनता ने भाजपा को भर भर कर वोट देकर अपना आशीर्वाद देने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने सिर्फ और सिर्फ जनता को ठगने का कार्य किया है। पूर्व की सरकार ने भ्रष्टाचार करके जनता को धोखा देने का कार्य किया है। दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार की असलियत पहचान कर भाजपा को प्रचंड बहुमत अपना दिया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, पंकज श्रीवास्तव, संदीप उपाध्याय, कृष्ण गोपाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, अंशुमान शुक्ला, विश्व मोहन द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
912981331
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know