भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन से जुड़ी हुई चीजों को जिले भर से संकलित करेगी।
जिले में अटल जी से जुड़ी हुई पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया आटोग्राफ, कोई दस्तावेज, आडियो एवं वीडियो क्लिप सहित प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सामग्री भाजपाई एकत्रित करेंगे। भाजपा 25 दिसंबर से अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। यह बातें तुलसीपार्क स्थित अटल भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता में सदर विधायक पल्टूराम ने कही।
विधायक बोले कि अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान आगामी 31 जनवरी तक भाजपाइयों की ओर से चलाया जा रहा है। जिसमें अटल जी से जुड़ी हुई चीजों को एकत्रित किया जाएगा। वहीं अटल जी पर लिखे गए लेख व पुस्तकों को सूचीबद्ध करके संकलन किया जाएगा। जिसकी जानकारी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। आगामी 15 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल के सभी प्रशंसकों को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हमारे जिले में जो लेख व पुस्तकें लिखी गई हैं, उनके लेख को भी सम्मानित किया जाएगा। पं. अटल बिहारी बाजपेयी के संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटर प्रस्तुतीकरण होगा। इसी के साथ ही अटल जी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण होगा। कहा कि जिन लोगों के पास अटल जी से जुड़ी हुई स्मृतियां मौजूद हों वे अटल भवन कार्यालय पर उपलब्ध करा सकते हैं। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय व संदीप उपाध्याय मौजूद रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know