27 जनवरी 2025
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद क्षेत्राधिकारी नगर और कोतवाली अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और सड़क पर जाम की स्थिति को सामान्य किया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया।जानकारी के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचित किया और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की।घटना स्थल पर अब स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है, और मामले की छानबीन जारी है।
जानकारी के अनुसार:
दुर्घटना में घायल यात्रियों की पहचान निम्नलिखित रूप से हुई है:
सनी शुक्ला (उम्र 28 वर्ष, तुरकहिया, बस्ती)
रिंकी शुक्ला (उम्र 35 वर्ष, बस्ती)
प्रभादेवी शुक्ला (उम्र 60 वर्ष, बस्ती)
अंजली शुक्ला (उम्र 24 वर्ष, बस्ती)
निर्मला शुक्ला (उम्र 30 वर्ष, बस्ती)
प्रियंका उपाध्याय (उम्र 25 वर्ष, बस्ती)
रामललित शुक्ला (उम्र 70 वर्ष, बस्ती)
शिव शुक्ला (उम्र 17 महीने, बस्ती)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know