उतरौला पुलिस उप अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों,व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं और बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु उनसे सुझाव भी लिया। आपसी भाई चारा शांति और सौहार्द के साथ के त्यौहार को मनाएं जाने की अपील की गयी है।
  माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी। फ्लैग मार्च में  प्रभारी निरीक्षक‌ संजय कुमार दूबे, उपनिरीक्षक स्वतंत्र देव गुप्ता, मनीष कुमार मिश्रा, सन्तोष कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
      असगर अली की रिपोर्ट
       उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने