राजकुमार गुप्ता 
मथुरा।श्री कात्यानी शक्ति पीठ वृंदावन में आयोजित संगीत उत्सव के चौथे एवं अंतिम दिन काशी से पधारी विदुषी वर्मा के शानदार गायन के साथ संगीत उत्सव का समापन हुआ। विदुषी ने अपने गायन का आरंभ  राग दुर्गा में छोटा ख्याल जय जय दुर्गे माता भवानी, देवी अमिट स्वरूप तुम्हारा , कमल नयन वाले राम , चलो मन वृंदावन की ओर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव -विभोर कर दिया एवं समापन राग भैरवी में भजन तुम आ जाना भगवान से किया। 
विदुषी के साथ तबले पर ओमप्रकाश पांडेय एवं हारमोनियम पर आनंद चौबे ने उम्दा संगत प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (न्यास) की अध्यक्ष साध्वी मीरा रामानुज दासी ने विदुषी को अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वृंदावन संगीत उत्सव में अपनी प्रस्तुति देने पधारी काशी की गायिका विदुषी वर्मा का सम्मान किया गया।
विदित हो कि काशी की इस उदीयमान गायिका विदुषी ने बहुत कम उम्र में अपने गायन से लोगों को मंत्र मुग्ध किया है। विदुषी को उत्तर प्रदेश गौरव अलंकरण रत्न ,काशी आईकॉन,शान -ए -बनारस ,अथ भक्ति सम्मान ,कल्कि गौरव समान समेत अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। विदुषी देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुति भी दे चुकी हैं।इनके कई भजन एल्बम चैनल पर हैं विदुषी के साथ उनके पिता विनय वर्मा ,मां सुमन देवी एवं भाई प्रज्ञान वर्मा भी उपस्थित रहे 
 सुजीत वर्मा व मन्नू पुजारी ने सभी आगंतुकों को अंगवस्त्रम, पुष्पाहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने