मा० मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश शासन ने किया जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था व पाटेश्वरी विश्वविद्यालय पर चर्चा किया। मा. मुख्यमंत्री जी कलेक्ट्रेट पहुँचे और विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा किया इस बैठक में सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, विधान परिषद सदस्य मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डी एम पवन अग्रवाल, एस पी, तथा अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद। 

मा. मुख्यमंत्री जी ने राप्ती नदी को चैनलाइज्ड करते हुए जनपद में बाढ़ का करे स्थाई समाधान करने के लिए दिये आदेश। 
नई सड़क ,सेतु के लिए जनप्रतिनिधिगण के साथ मिलकर प्रस्ताव करे तैयार ,शासन से तुरंत मिलेगा पैसा देने का मुख्य मंत्री जी ने वादा किया। 
 
 मा. मुख्य मंत्री ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो पूर्ण कराने का निर्देश दिया तथा निर्माण कार्य निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया, उन्होंने विश्वविद्यालय निर्माण स्थल का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। 
मुख्य मंत्री जी ने थारू जनजाति ग्रामों में विशेष कैंप लगाकर कल्याणकारी योजनाओं से करे संतृप्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 
जल जीवन मिशन योजना में सड़कों की खुदाई के बाद तुरंत करे सही  करने, सड़के खुदी दिखने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करने हेतु निर्देशित किया। 
योगी जी कहा कि अभियान चलाकर कर राजस्व वादों का निस्तारण, मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा किया जाये।
ग्राम पंचायत में साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाये,ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों को सभी सुविधाए मुहैया कराने हेतु मा. मुख्य मंत्री निर्देशित किया। 
सभी त्योहारों दुर्गापूजा / रामलीला  को सकुशल  संपन्न कराए जाने के लिए अधिकारियों को योगी जी निर्देशित किया। 


          हिन्दी संवाद न्यूज से
          संवाददाता वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने