शारदीय नवरात्रि में भक्तों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर नौ दिनों तक पूजा, अर्चना व आरती कर माँ से सुख, समृधि व शांति के लिए आराधना किया। आज दशमी के दिन माँ की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए बलरामपुर वीर विनय चौराहे पर सारी प्रतिमाओं का संगम हुआ। बलरामपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के मार्गदर्शन में मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की गयी। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा वीर विनय चौराहे पर व्यापक व्यवस्था किया गया। दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, सदर विधायक पलटूराम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम चौहान, भाजपा नेत्री अंजलि मिश्रा, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, रवींद्र गुप्ता कमलापुरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि डी पी सिंह बैस, अजय सिंह पिंकू सिंह,तमाम भाजपा नेता, सभासदगण व अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद। 
धीरेंद्र सिंह धीरू ने मंच पर उपस्थित महानुभावों को पगड़ी पहना कर और स्मृति चिन्ह् देकर उनका स्वागत किया। 
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय, विधायक पलटू,राम, पूर्व अध्यक्ष कुसुम चौहान, राजकुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में नव युवकों का समूह डीजे पर नाचते गाते हुए और अबीर गुलाल उड़ाते हुए नगर के बाजार व मुख्य परंपरागत मार्गों से  होते हुए हुए राप्ती नदी के सिसई घाट की ओर प्रस्थान किया। जगह जगह श्रधालुओं द्वारा पानी, हलुआ व अन्य प्रकार से शोभा यात्रा में चल रहे लोगों को वितरित किया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष धीरू भैया ने शोभा यात्रा मार्ग में श्रअलुओं हेतु मिष्ठान व पानी की व्यवस्था कर रखी थी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के पुत्र जावेद द्वारा भी मार्ग मे जलपान की व्यवस्था की गयी थी। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई सिसई घाट पहुची जहाँ पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा इस बार मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए क्रैंन की व्यवस्था की गयी थी। क्रेन द्वारा माँ की प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया। 
प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे जगह जगह पुलिस के जवान पूरे माहौल पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए थे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
              9452137917
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने