सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में हुआ रोबोटिक्स एवं 

ए.आई. लैब समेत अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ 

अति आधुनिक सुविधाओं के साथ पूर्णतः वातानुकूलित हुआ सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस





लखनऊ, 10 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस अब आधुनिक सुविधाओं व नवीनतम तकनीकों के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर है। आज सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में रोबोटिक्स एवं ए.आई लैब, वैज्ञानिक प्रयोगों हेतु आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित साइंस लैबोरेटरी, एडवान्स कम्प्यूटर लैब आदि विभिन्न सुविधाओं का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की पूर्व छात्रा एवं जी.एस.टी. कमिश्नर सुश्री कामना शुक्ला की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा में चार-चांद लगा दिये। इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी एवं छात्रों को विज्ञान व प्रोद्योगिकी की अति-आधुनिक व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के सी.एम.एस. के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की। स्टेशन रोड कैम्पस के नवीनीकरण के अन्तर्गत प्री-प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं को आधुनिक शिक्षा पद्धति के तौर-तरीके से तैयार किया गया है, जिससे भावी पीढ़ी का सर्वागीण विकास सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, सभी क्लासरूम समेत पूरा सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस परिसर अब पूर्णतः वातानुकूलित है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि शान्तिपूर्ण व सुविधाजनक शैक्षिक वातावरण प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और यही कारण है कि सी.एम.एस. अपने प्रत्येक कैम्पस में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण, जरूरी संसाधन व तकनीक प्रदान करने को तत्पर है। प्रो. किंगडन ने कहा कि हमारा मानना है कि वर्तमान दौर में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है, जिससे भावी पीढ़ी विश्व स्तर पर कदम से कदम मिलाकर चल सके।

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सिर्फ लखनऊ ही नहीं अपितु प्रदेश व देश में सी.एम.एस. का एक गौरवपूर्ण स्थान है तथापि अब विद्यालय में उपलब्ध आधनिक सुविधाओं व नवीनतम तकनीकों की मदद से विज्ञान, तकनीक व शैक्षिक क्षेत्र की नवीनतम गतिविधियों की जानकारी छात्रों को प्रदान कर उनके सर्वागीण विकास का मार्ग सुलभ हो गया है। उन्होंने विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था हेतु सी.एम.एस. प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के सर्वागीण विकास हेतु संकल्पित है तथापि स्टेशन रोड कैम्पस में स्थापित विश्व स्तरीय रोबोटिक्स एवं ए.आई लैब समेत अन्य आधुनिका सुविधाओं की मदद से छात्र विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित एवं कला का अद्भुद संगम से रूबरू होंगे, साथ ही विज्ञान के रचनात्मक उपयोग की भावना का भी विकास होगा।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने