नवरात्रि पर्व में मांस-मछली के बिक्री को प्रतिबंधित करने व लूज तारों को सही करने को लेकर लिखा गया पत्र
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बलरामपुर नगर में मांस मछली के बिक्री को प्रतिबंधित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डा धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा पत्र लिखा गया है, प्रतिनिधि डी पी सिंह बैस ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विजयादशमी तक मांस मछली के बिक्री को प्रतिबंधित करने की मांग की गई है, डीपी सिंह बैस ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर को विद्युत कटौती मुक्त रखने एवं लूज  तारों को सही रखने हेतु अधीक्षण अभीयंता,विद्युत वितरण खंड बलरामपुर को भी पत्र लिखा गया है जिससे मूर्ति विसर्जन में कोई दिक्कत न हो।


         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            9452137917
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने