संगीत एवं नृत्य परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘विशारद’ की उपाधि प्राप्त की

लखनऊ, 30 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के तीन प्रतिभाशाली छात्रों संस्कृति अग्रवाल, विदुषी सक्सेना एवं प्रणव सक्सेना ने प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज द्वारा आयोजित संगीत एवं नृत्य परीक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जहाँ एक ओर संस्कृति अग्रवाल एवं विदुषी सक्सेना ने कथक नृत्य में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए ‘विशारद’ की उपाधि अर्जित की है तो वहीं दूसरी ओर प्रणव सक्सेना ने तबला वादन में अपनी महारत सिद्ध कर प्रथम स्थान अर्जित किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन विभाग, श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. के इन तीनों प्रतिभाशाली छात्रों नें भारतीय शाष्त्रीय संगीत में अपनी प्रतिभा व ज्ञान के दम पर आगे चलकर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने का संकेत दिया है। 

सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने