एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत दूसरे दिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवको को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए शपथ भी दिलाया गया।
        कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो0 पी के सिंह ने कहा कि 02 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि लोग सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण कई लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ता है। इस दौरान कैडेटों को सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने  की शपथ दिलाई गई। एन एस एस के नोडल अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस डॉ आलोक शुक्ल ने किया। 
        इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस डॉ अनामिका सिंह ,डॉ जितेन्द्र भट्ट, सहित महाविद्यालय परिवार के डॉ आशीष लाल,डॉ आजाद प्रताप,डॉ अनुज सिंह व लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
            संवाददाता वी. संघर्ष
               9452137917
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने