राजकुमार गुप्ता 
मथुरा।छाता,प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोलास उमंग  के साथ छाता कस्बे में नवरात्रि, दशहरा व भरत मिलाप के उपलक्ष्य में रामलीला महोत्सव का आयोजन धूमधाम तरीके से आयोजित किया गया।  श्री राम द्वारा लंका जीतने के बाद राम लक्ष्मण, माता सीता की अयोध्या वापिसी,भरत मिलाप किया उसके बाद श्री राम राजतिलक पवित्र पावन मंच पर सोमवार एकादशी को नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी देवी रामलीला कमेटी अध्यक्ष  महेंद्र कुमार वार्ष्णेय,छाता देहात प्रधान कृष्णकांत उर्फ बॉबी भैया अन्य  समाजसेवियों व रामलीला पदाधिकारियों द्वारा किया गया, अयोध्या नगरी में बड़ा ही का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस साल 
छाता में रामलीला समिति की नवीन कार्यकारणी का गठन होने के बाद रामलीला अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों व छाता नगर वासियों के द्वारा  दिन रात निरंतर कड़ी मेहनत करते हुए तन मन धन से इस आयोजन को सफल बनाने में अपना कीमती समय व महत्वपूर्ण योगदान दिया। और सभी के द्वारा मेहनत और लगन के साथ राम सेवा का कार्य किया गया। जिसका नतीजा सभी धर्म प्रेमियों के सामने है, प्रभु श्री राम बजरंगबली की कृपा से छाता में सभी कार्यक्रम बड़ी  उमंग रुकावट व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। छाता के रामलीला महोत्सव को ऊंचाइयों तक ले जाने में कई शोभा यात्राएं शामिल रही, व छाता  के सभी पत्रकारों का विशेष सराहनीय योगदान रहा। उन सभी को कोटि-कोटि साधुवाद धन्यवाद। रामलीला कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने कहा 
जिसने राम को समझ लिया, उसे कुछ और समझने की जरूरत नहीं है। जहां भगवान राम का नाम लिया जाता है, वहां साक्षात हनुमान विराजते हैं और जहां हनुमान हो तो कोई काम नहीं रुकता। सभी नगर वासियों के सराहनीय योगदान के लिए मैं बारंबार कोटि-कोटि अभिनंदन वंदन नमन करता हूं।
इस दौरान कमेटी के महेन्द्र कुमार, विष्णु, अतुल गुप्ता, देशराज जादौन एडवोकेट, चौ. गजेन्द्र एडवोकेट, बृजभूषण, भानु भार्गव ,धर्मेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने