स्पेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा अव्वल

लखनऊ, 8 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की केजी की मेधावी छात्रा हिरिषा यादव ने नेशनल लेविल पर आयोजित स्पेलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। हिरिषा ने विज नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता के नेशनल मेगा फाइनल राउण्ड में आल इण्डिया 10वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। गोवा में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में हिरिषा को इस उपलब्धि हेतु प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन विभाग, श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि शैक्षिक संस्था विज स्पेल बी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिद्ध कर दिया निकट भविष्य में यह मेधावी छात्रा अपने ज्ञान व बहुमुखी प्रतिभा के दम पर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने हेतु तत्पर है।

श्री खन्ना ने कहा कि सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।  


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने