एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में बुधवार को पाठ्य सहगामी क्रियाओँ के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऋषि कश्यप व सुरेन्द्र यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
      महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय की अध्यक्षता तथा प्रो0 रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो वर्गों रंग भरो व स्केच विधा में आयोजित हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने सभी का स्वागत किया। निर्णायक प्रो0 वीणा सिंह,डॉ विनीत कुमार, सीमा पाण्डेय व प्रतीची सिंह ने रंग भरो वर्ग में बीए 5th सेमेस्टर के ऋषि कश्यप को प्रथम,शगुन पाठक को द्वितीय तथा गरिमा सिंह को तृतीय स्थान के लिए चुना। वहीं स्केच वर्ग में बीए 3rd सेमेस्टर सुरेन्द्र यादव को पहला, बीए 5th सेमेस्टर को द्वितीय तथा 3rd सेमेस्टर तृप्ति पाठक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
     इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो0 राघवेंद्र सिंह व प्रो0 एस पी मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
            9452137917
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने