अंबेडकर नगर ÷ मंगलवार को देर शाम भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता वापसी पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में एक दूसरे को लड्डू खिला कर ढोल तासा के साथ डांस करते हुए जश्न मनाया और बधाई दिया।
       भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर प्रसन्न मुद्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार प्रचण्ड बहुमत से भाजपा सरकार बनने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के जन कल्याणकारी कार्यों और जनता की जीत है। कहा कि हरियाणा के सम्मानित मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है। कहा कि हरियाणा की जनता द्वारा जो जनादेश दिया है उससे प्रमाणित होता है कि जनता भाजपा की सरकार से संतुष्ट है और वह कांग्रेस की भ्रष्ट्राचार युक्त सरकार से दूर रहना चाहती है। कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में वहां की जनता भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से जीत दिला कर परिवार वाद की राजनीति करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देगी।
       पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाने का काम किया है। कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक लोक कल्याण की कार्यों और नीतियों से जनता खुश है। कहा कि देशहित और जनहित में भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। जिसकी पुष्टि हरियाणा की जनता ने कर दिया है।
       पार्टी कार्यालय अटल भवन में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर जश्न मनाने में मुख्य रूप से कटेहरी विधान सभा क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,पूर्व चेयर मैन प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता शंकर,अमित पाण्डेय,नंद कुमार तिवारी राना,ललित मोहन श्रीवास्तव,अतुल वर्मा,शिव पूजन राजभर,अरविंद सिंह डिंपू, अखण्ड प्रताप वर्मा,नीरज त्रिपाठी एडवोकेट,सैय्यद अहमद,गगन मिश्र, शुभम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने