उतरौला बलरामपुर 
हरियाणा के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपा कार्यालय पर खुशी का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्द गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर जीत की बधाई दी। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा,"मैं सभी समर्पित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों और सम्मानित मतदाताओं को हरियाणा विधान सभा चुनाव में जीत की खुशी में हार्दिक बधाई देता हूँ। उन्होंने इस विजय को पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि यह जीत विकसित हरियाणा और विकसित भारत की संकल्पना से सिद्धि है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक- कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की यह मुहर है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सी वी माथुर, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी रतन गुप्ता, रमेश जाय सवाल, रोहित राज़ गुप्ता, राहुल राज़ गुप्ता, लालजी तिवारी, राम संजीवन वर्मा, फणींद्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर नारे को लगाकर और जीत के जश्न को और भी भव्य बना दिया। सभी कार्य कर्ताओं ने मिलकर भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए संकल्प लिया। भाजपा की इस जीत ने सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है, और वे आगामी चुनावों में भी इसी जोश के साथ काम करने के लिए संकल्प लिया।


         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की रिपोर्ट
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने