बहराइच:- महाराजगंज हिंसा के पांच मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 


दो थानाध्यक्षों के कंधों का मिला सहारा तो  घायल दो आरोपी इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल



*राम कुमार यादव/ ब्यूरो रिपोर्ट:- बहराइच

  बहराइच। जिले के महाराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा को गोलीमार कर हत्या करने वाले दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। इसके बाद दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाते समय एक आरोपित को दो थानाध्यक्षों को अपने कंधों पर लादकर लाना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रामगोपाल मिश्र की अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को दिन में दोपहर लगभग 2:00 बजे नेपाल बॉर्डर लेकर पहुंची। बताया जा रहा है पुलिस आरोपी के निशान देही पर हिंसा में प्रयोग किये गए हथियार बरामद करने पहुँची थी। लेकिन जैसे ही आरोपितों ने पुलिस को देखा तत्काल आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 
वहीं पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा में आरोपितों पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों आरोपित सरफराज और तालिब गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपी को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों को अस्पताल लाते समय बौंडी थानाध्यक्ष सूरज कुमार राणा और हरदी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने अपने कंधों पर लादकर एक आरोपित को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस टीम के साथ कोतवाली नानपारा क्षेत्र के हांडा बसेहरी गांव पहुंचे। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है दोनों आरोपी कभी भी अपराध ना करेंगे ऐसा कहते हुए पुलिस से माफी भी मांग रहे रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने