भूमि सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए ग्रामों में आयोजित होगी ग्राम चौपाल


बहराइच/ब्यूरो। मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शासन व जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर भूमि से सम्बन्धित मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में जनपद में वर्ष 2023 के पूर्व के अधिसूचित प्रत्येक ग्राम माह अक्टूबर 2024 में ग्राम चौपाल का आयोजित होगा। निर्धारित रोस्टर की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि 04 अक्टूबर को तहसील पयागपुर के ग्राम गांगूदेवर, 07 को उधरना ठकुराईन, 14 को लख्खारामपुर, 16 को मानिकपुर कलां, 23 को राजापुर गिरन्ट में 24 अक्टूबर 2024, तहसील महसी के ग्राम मैकूपुरवा में 09 व बभनौटी उर्फ शहर गोलागंज में 21 अक्टूबर, तहसील कैसरगंज के मंझारा तौकली में 10 अक्टूबर व मीरपुर कोनिया में 28 अक्टूबर तथा तहसील नानपारा के ग्राम बेलामकन में 18 अक्टूबर 2024 को ग्राम चौपाल आयोजित होगी।  
                    

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने