एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में अध्ययनरत 07 शोधकर्ताओं को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। पीएचडी उपाधि मिलने पर सभी शिक्षकों,परिजनों व मित्रों ने बधाई दी है।

विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षाशास्त्र विषय मे 06 व राजनीति विषय में अध्ययनरत  01 शोधकर्ता को पीएचडी उपाधि प्राप्त हुई है। शिक्षाशास्त्र विषय में शोधनिर्देशक प्रो0 एस पी मिश्रा के निर्देशन में अभिषेक सिंह,देश दीपक वर्मा व अंजली सिंह ने तथा प्रो0 राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में रजनीश कुमार पांडेय,पवन कुमार गुप्त व इतेंद्र धर दूबे ने अपना शोधकार्य पूर्ण किया है। वहीं राजनीति विज्ञान विषय में शोध निर्देशक डॉ आशीष लाल के निर्देशन में आदित्य प्रताप सिंह ने शोधकार्य पूर्ण करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। शोधकर्ताओं को पीएचडी डिग्री मिलने पर परिजनों सहित महाविद्यालय परिवार से प्रभारी प्राचार्य प्रो0 पी के सिंह व डॉ राम रहीस सहित शिक्षाशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान के सभी शिक्षकों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
           संवाददाता वी. संघर्ष
             9452137917
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने