तीन चोरों को  6000 रू. नगदी व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकाश कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री राकेश सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अशोक सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 16.10.2024 को थाना तुलसीपुर के उ.नि.राजीव कुमार मिश्रा मय हमराह का. अमित यादव, का. धर्मेन्द्र कुमार, का. मनीष कुमार पुलिस टीम के द्वारा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर में पंजीकृत मु.अ.सं. 225/24 धारा 303(2)/317(4) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगणों - अली हुसैन उर्फ भुर्रे पुत्र शमशेर ,हबीब पुत्र मजीद नजरे उर्फ नजर मोहम्मद पुत्र मो. तकी नि. गण टेडवा थाना को. जरवा जनपद बलरामपुर  को सीरिया नाला के पास से गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से 6000 रू0 नगद व एक अदद Vivo मोबाइल फोन बरामद किया गया। 
 
              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 9452137917
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने