उतरौला बलरामपुर शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसीलदार उतरौला सत्यपाल प्रजापति के अध्यक्षता में मत्स्य पालन हेतु दस वर्षीय शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान इच्छुक मत्स्य पालकों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।छोटे तालाबों के लिए एक से अधिक आवेदन पड़ने पर दोनों आवेदक के बीच बोली कराई ग‌ई अधिकतम बोली लगाने वाले के पक्ष में लगान की धनराशि जमा करवा कर उनको पट्टा दिया गया। तथा एकल आवेदन जमा होने पर उनसे नियमानुसार लगान जमा करवाकर पट्टा दिया गया। वहीं पर बड़े तालाबों पर एक से अधिक मत्स्य जीवी समितियों के भाग लेने पर बेरीफिकेशन हेतु मत्स्य विभाग बलराम पुर से रिपोर्ट आने के बाद निस्तारित करने  की बात कही ग‌ई। इस शिविर कैम्प में राजस्व निरीक्षक रमेश सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र कुमार त्रिपाठी,ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी, मछुआ प्रति निधि भृगनाथ निषाद, लेखपाल चांद बाबू आदि लोग मौजूद रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की रिपोर्ट
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने