बलरामपुर, 
सेवा पखवारा अन्तर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिले भर में भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया। महापुरुषों के प्रतिमा स्थल व सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। 
सदर विधानसभा के ग्राम बहेरेकुंइयां के बूथ संख्या-233 में मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साफ-सफाई किया। सदर विधायक ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भूमि विकास बैंक चेयरमैन घनश्याम तिवारी, संदीप उपाध्याय, दिनेश पाण्डेय, पिं्रस उपाध्याय, सुरेश त्रिपाठी, प्रवीन शुक्ला व शंभू शरण पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में तुलसीपुर के कलश चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया था। लोगों को गांधी से प्रेरणा लेते हुए अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। सदर विधानसभा के देहात मंडल के बुद्धनगर शंकरपुर में मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू की अगुवाई में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, भानू जायसवाल, भानू तिवारी, स्वामीनाथ, मुरलीधर कश्यप, वीरेन्द्र कुमार पाठक, पिंटू मिश्रा व रवीन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने