आज एम.एल.के.पी.जी.कॉलेज में शिक्षकों की जोरदार सभा सम्पन्न हुई।एआइफुकटो और सुआकटा के आवाहन पर महाविद्यालय शिक्षक संघ ने सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीतियों के विरुद्ध महाविद्यालय पुस्तकालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।सिद्धार्थ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो.विमल प्रकाश वर्मा,महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो.प्रकाश चन्द्र गिरि,पूर्व अध्यक्ष प्रो.श्रीप्रकाश मिश्र,मुख्यनियन्ता प्रो.राघवेंद्र सिंह,भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो.ए. के.द्विवेदी, प्रो.एम.अंसारी, महामंत्री डॉ. शिव महेंद्र सिंह आदि ने शिक्षकों की अनेक लंबित मांगों पर सरकार से तुरंत कार्यवाही करने की मांग की।
प्रदर्शन में प्रो.बीना सिंह,तारिक कबीर,डॉ. लवकुश पांडे,डॉ. दिनेश मौर्य,डॉ. आज़ाद प्रताप सिंह,डॉ. राजीव रंजन,डॉ. ऋषिरंजन,डॉ. अनुज सिंह,डॉ. भावना,डॉ. साक्षी शर्मा,मानसी पटेल आदि महाविद्यालय के अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
     
            हिन्दी संवाद न्यूज़ से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                9452137917
                  बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने